हमीदिया अधीक्षक पर 50 नर्सों ने लगाया अश्लीलता का आरोप 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

कहा  – नशे में चेंजिंग रूम में घुसकर गंदी हरकतें करते हैं

आयोग ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा से 10 दिन में मांगा जवाब

भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. दीपक मरावी पर 50 से ज्यादा नर्सों ने अश्लीलता का गंभीर आरोप लगाया है।

नर्सों के मुताबिक डाॅ. मरावी रात के वक्त शराब के नशे में हाॅफ पेंट पहनकर उनके चेंजिंग रूम में बिना दरवाजा खटखटाए घुस आते हैं और अश्लील हरकत करते हैं।

पीड़ित नर्सों ने लिखित शिकायत चिकित्सा शिक्षा मंत्री, मप्र शासन से की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय मंत्री ने संभागायुक्त, भोपाल को जांच के आदेश दे दिये हैं।

उन्हें दस दिन में जांच पूरी करने को कहा गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा, मप्र शासन से दस दिन में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।