इन्दौर। चंदन नगर थाने में फरियादी बबलू पिता मोहनलाल चौधरी निवासी जवाहर टेकरी ने अपने टाटा डंपर वाहन क्रमांक एमपी 09 एचएच 7216 के चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी अपराध कायम होने के तुरंत बाद थाना प्रभारी अभय नेमा ने डंपर की तलाश के लिए एक टीम गठित की।
टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और डंपर में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से उसकी लोकेशन ट्रेस कर तत्काल गुजरात रवाना हुई जंहा नड़ियाड़ जिला खेड़ा के समीप डंपर में लगे जीपीएस की लोकेशन फॉलो करते नेशनल हाइवे 228 पर पहुंची और टीम को वहां डंपर खडा दिख गया पुलिस ने उसे तत्काल जब्त कर लिया।
डंपर की चोरी और उसकी बरामदगी तक की पूरी कार्यवाही पुलिस ने मात्र 12 घंटे में सफलता से पूरी कर ली।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अभय नेमा, उप निरीक्षक विशाल यादव, प्रआर कमलेश चावड़ा अभिषेक सिंह पंवार, आरक्षक आदिल, दीपक एवं साइबर सेल आरक्षक आशीष शुक्ला की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।


