प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा (जबलपुर) मध्य प्रदेश की राष्ट्रीय व पंजीकृत संस्था के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि देश की लाड़ली कवयित्री, प्रतिभाशाली लेखिका व अध्यक्षा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ‘बदलाव मंच’, डॉ.रूपा व्यास को सर्वसम्मति से उनकी प्रतिभा को देखते हुए तथा उनके द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक व शैक्षिक योगदान के आधार पर डॉ. रूपा व्यास को ‘प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा’ का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर रूपा व्यास को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ‘बदलाव मंच’ संस्थापक डॉ. दीपक क्रांति, रूपक क्रांति, नन्दिता रवि चौहान, पूर्वी शर्मा, प्रकाश मधुबनी व ‘बदलाव मंच’ टीम व उनके परिवार व समस्त रावतभाटा वासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. रूपा व्यास प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा की राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


