इंश्योरेंस कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर युवती ने अपनी ही कंपनी के सेल्स मैनेजर पर लगाया रेप का आरोप  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर में एक इंश्योरेंस कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर युवती ने अपनी ही कंपनी के सेल्स मैनेजर पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी ने तीन साल तक रिलेशनशिप मैनेजर से शादी के नाम पर संबंध बनाए। कई बार कहने के बाद भी जब सेल्स मैनेजर शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस अभी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

एसआई रूपाली भदौरिया के मुताबिक एलआईजी इलाके में रहने वाली 27 साल की पीड़िता ने रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि 32 साल के रजत अग्रवाल निवासी मिलन हाईट्स ने शादी के नाम मुझे धोखा देकर रेप किया। आरोपी रजत पीड़िता के साथ ही इंश्योरेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता है। दोनों की पहचान इसी ऑफिस में हुई थी।

वर्क प्लेस पर इंप्रेस होकर दोस्ती हुई

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एलआईजी इलाके की एक मल्टी में रहती है। वह हरदा से इंदौर नौकरी करने आई थी। वह तीन साल से इंश्योरेंस कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर की पोस्ट पर काम कर रही है। इसी कंपनी में काम करते-करते दोनों की दोस्ती हो गई। इसके साथ ही दोनों वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बात बात करते रहे।

बर्थडे पर केक-बुके लेकर पहुंचा, प्यार का इजहार किया और रेप किया
पीड़िता के बर्थडे पर तीन साल पहले केक और बुके लेकर रजत उसके फ्लैट पर पहुंचा। यहां उसने बर्थडे विश करने के साथ ही अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद रजत ने उससे संबंध बनाए। रजत इसके बाद भी पीड़िता के घर आता रहा।

शादी के लिए कहा तो बोला, ये संबंध दोस्ती के लिए
पीड़िता ने बताया कि काम के दौरान शादी को लेकर अक्सर रजत पहले बात करता था। कुछ दिन पहले युवती ने शादी की बात की तो रजत शादी की बात से मुकर गया। उसने कहा इस संबंध को केवल दोस्ती तक ही रखो। इसके कुछ दिन बाद रजत ने बात करना ही बंद कर दिया। मोबाइल भी ब्लॉक कर दिया।

शादी नहीं करने की धमकी दी तो रिपोर्ट लिखाई

पीड़िता ने रजत को रविवार रात कॉल किया तो उसने धमकी दी। और कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद सोमवार को पीड़िता महिला थाने पहुंची और यहां आवेदन दिया। पुलिस ने रेप ओर अन्य मामले में आरोपी रजत पर मंगलवार को केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।