ममता की मुसीबत न बन जाए द्रौपदी मुर्मू का विरोध, जानिए क्या है आदिवासी वोट बैंक से कनेक्शन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ममता बनर्जी के डर की वजह है पश्चिम बंगाल में आदिवासी वोट बैंक। असल में बंगाल में कुल 7 से 8 फीसदी आदिवासी वोटर हैं। वहीं ममता के हालिया बयान से विपक्षी एकता में संदेह के बादल मंडराने लगे हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। उसके इस फैसले ने जहां विपक्ष की उम्मीदों की हवा निकाल दी है, वहीं विपक्ष की एक बड़ी नेता को भी पशोपेश में डाल दिया है। यह नेता हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। द्रौपदी मुर्मू का आदिवासी होना ही ममता बनर्जी के लिए एक मुश्किल सवाल बन गया है। इसके पीछे है पश्चिम बंगाल का आदिवासी वोट बैंक।

यह है ममता के डर की वजह

ममता बनर्जी के डर की वजह है पश्चिम बंगाल में आदिवासी वोट बैंक। असल में बंगाल में कुल 7 से 8 फीसदी आदिवासी वोटर हैं। जंगलमहल के चार विधानसभा क्षेत्रों, जिसमें बांकुरा, पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में भी इनकी संख्या काफी है।

इसमें पश्चिमी बंगाल के जिलों जैसे दार्जिलिंग, कलिमपांग, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तरी और दक्षिणी दिनाजपीर और मालदह को शामिल कर लें तो कुल आदिवासी वोटरों की संख्या 25 फीसदी तक पहुंच जाती है।

बंगाल की आदिवासी आबादी में संथालियों की संख्या 80 फीसदी से अधिक है। सबसे खास बात यह है कि द्रौपदी मुर्मू भी संथाल समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने टीएमसी के 22 सीटों के मुकाबले 18 सीटें जीती थीं।

तब भाजपा ने जंगलमहल की सभी सीटों पर और पश्विमी बंगाल की छह सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने इसका हिसाब चुकता कर लिया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।