National News । केंद्र सरकार ने पीटी उषा और इलैया राजा सहित चार लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। जिनका मनोनयन किया गया है उनमें पीटी उषा, इलैया राजा, वीरेंद्र हेगडे़ और केवी विजयेंद्र प्रसाद शामिल हैं।
पीएम मोदी ने पीटी उषा, इलैया राजा, वीरेंद्र हेगड़े और केवी विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा जाने के लिए बधाई दी है। राज्यसभा में चार अलग-अलग क्षेत्रों की शख्सियतों का मनोनयम मोदी सरकार द्वारा असाधारण प्रतिभाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
सरकार का कहना है कि चारों नामित सदस्यों का उनके अपने क्षेत्र में शानदार करियर रहा है और उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। ये चारों नामित सदस्य दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों से ताल्लुक रखते हैं।
बयान के अनुसार, ये सबका साथ-सबका विकास के साथ कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों को पर्याप्त भागीदारी देने के सरकार के उद्देश्य को दिखाता है। इन चार नामित सदस्यों में एक महिला, दलित और एक धार्मिक अल्पसंख्यक समूह (जैन समुदाय) का प्रतिनिधित्व करता है।

