इंदौर। दहेज प्रताड़ना की शिकार हुई महिलाओ ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की रिपोर्ट पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सना पटेल 25 साल निवासी खुड़ैल की रिपोर्ट पर पति समुद्र पटेल , सास मासूम बी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। इसी प्रकार फरियादी जया उपाध्याय 28 साल निवासी छोटी ग्वालटोली को मायके से दो लाख रुपए लाने के लिए पति भवानी उपाध्याय और परिजन अशोक उपाध्याय एवं लखन उपाध्याय ने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया।
महिला पुलिस ने सभी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उधर विजय नगर निवासी सिमरन तिवारी 24 साल की रिपोर्ट पर पति राहुल तिवारी , सास मंजुला तिवारी , ससुर हेमंत तिवारी आदि के खिलाफ विजय नगर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
फरियादी सिमरन तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसे मायके से कार लाने के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं कटकटपुरा में रहने वाली मीराबाई 52 साल की रिपोर्ट पर बेटमा पुलिस ने उसी के पति नोखीलाल के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में फरियादी ने पुलिस को बताया कि कल रात शराब के नशे में पति आया और घर के बाहर से ही गाली-गलौच करने लगा। उसे मना किया तो डंडे से मारपीट कर जान से धमकी देकर भाग निकला ।

