भोपाल में हैवानियत : पत्नी पर पेट्रोल डाल लगाई आग, प्रताड़ना से तंग आकर मांगा था तलाक, घटना सीसीटीवी में कैद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

भोपाल में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी है। यहां एक पति ने दिनदहाड़े सरेआम अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आरोपी पति की पहचान रईस खान के तौर पर हुई है। आरोपी पत्नी से इसलिए नाराज था क्योंकि वह तलाक चाहती थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता अपने शौहर के संदिग्ध स्वभाव और रोजाना होने वाली पिटाई से थक चुकी थी।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक 22 वर्षीय महिला को आग के हवाले किया गया है। उसके सिर और ऊपरी शरीर से आग की लपटें उठ रही हैं। वह मदद के लिए चिल्लाती हुई इधर-उधर भाग रही है। राहगीरों ने गड्ढों में जमा पानी को उसपर फेंका ताकि आग बुझाई जा सके। कुछ लोग अपने घरों से पानी की बाल्टी लेकर दौड़े और उसे बचाया। वहीं रईस मौके से फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी होनी बाकी है।

2019 में हुई थी रईस और मुस्कान की शादी

राजस्थान के अलीगंज छाबड़ा के रहने वाले रईस और भोपाल की मुस्कान खान की शादी 4 अप्रैल 2019 को हुई थी, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है। कोतवाली के एसीपी नागेंद्र पटेरिया ने कहा कि मुस्कान जब भी अपने परिवार के सदस्यों से मोबाइल पर बात करती तो रईस को शक हो जाता और वह उससे मारपीट करने लगता। प्रताड़ना से तंग आकर मुस्कान इस साल 18 मार्च को भोपाल लौट आई और अपनी बहन के साथ रहने लगी।

मुस्कान ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट का रुख किया, और एक नया जीवन शुरू करने के लिए एक केयरटेकर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। मंगलवार को, जब वह काम पर थी तब रईस ने उसे फोन किया और कहा कि उसने तलाक के कागजात ईमेल कर दिए हैं। पटेरिया ने कहा कि उसने उसे पुराने भोपाल के कोतवाली में गली नंबर 4 में एक कियोस्क पर जाने, प्रिंटआउट लेने और उन पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा।

वापस जाने को नहीं मानी तो लगा दी आग

पुलिस का कहना है कि दोपहर करीब तीन बजे, जब वह कियोस्क को ढूंढते हुए गली में गई, तो रईस वहां उसका इंतजार कर रहा था। उसने उसे पकड़ लिया और अपने साथ वापस जाने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने कथित तौर पर उसकी जेब से पेट्रोल की एक छोटी बोतल निकाली, उसके चेहरे और सिर पर डालकर आग लगा दी।

जब मुस्कान के चेहरे और बालों पर आग लग गई तो वह वहां से भाग गया। मदद के लिए चिल्लाती पीड़िता की मदद को स्थानीय लोग आगे आए। उन्होंने आग बुझाई और उसे हमीदिया अस्पताल ले गए। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और रईस की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।