इंदौर। शहर में सक्रिय बदमाशों द्वारा नशे के लिए राह चलते लोगों से लूटपाट कर उनके साथ मारपीट करने की वारदातों का ग्राफ पुलिस रिकार्ड में तेजी से बढ़ा है। ऐसी ही एक वारदात में वृंदावन चौराहे के पास कल रात बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए दो युवकों से चाकू की नोक पर चेन लूट ली। यही नहीं, एक महिला-पुरुष वहां से गुजरे तो उन्हें भी रोका और उनके साथ लूटपाट की कोशिश की। बताया जा रहा है कि लुटाए लोगों ने मदद के लिए पुलिस को फोन लगाया, लेकिन पुलिस नहीं आई। हालांकि बाद में मामले में एफआईआर दर्ज हुई। अंकित पिता शिव चिंतामण निवासी वाल्मीकि नगर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की। अंकित ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर घर लौट रहा था। वृंदावन चौराहे पर बदमाशों ने उसे रोका और मारपीट कर उससे सोने की चेन छीन ली। यही नहीं, बदमाशों ने चाकू की नोंक पर उसे पास में ही खडा कर दिया, उसके बाद वहां से एक अन्य बाइक सवार युवक निकला तो उसे भी रोका और चाकू मारकर सोने की चेन छीन ली। चाकू अड़ाकर उसे भी वहीं खड़ा कर दिया तभी वहां से एक महिला-पुरुष गुजरे तो उन्हें भी ऐसे ही रोका और लूटपाट की कोशिश करने लगे। बाद में बदमाश भाग गए, बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कुछ बदमाश सक्रिय हैं, जो नशे के लिए ऐसी वारदातें करते हैं।
बुलंद बदमाश – चाकू की नोक पर लूटी सोने की चेन, एक दो नहीं तीन लोगों को बनाया शिकार
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


