ग्वालियर : महिला को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया, न्यूड वीडियो बना किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जिले में एक महिला के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। उसके बाद भी आरोपी की हैवानियत यहां नहीं रुकी।

आरोप है कि उसने महिला का न्यूड वीडियो बना कर उसे धमकी दी और वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।

ग्वालियर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने बताया के 8 साल पहले उसका उसके पति से तलाक हो गया है और इस समय वह निजी में काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्य श्रीवास्तव नाम के युवक से हुई। अस्पताल में लक्ष्य का आना-जाना रहता था।

यही पर जान-पहचान दोस्ती में बदली और उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों शादी के लिए तैयार हो गए और मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। उसके बाद किराए के मकान में साथ रहने लगे।

पीड़ित महिला का कहना है कि वह लगातार उसके साथ शोषण करता रहा। उसके बाद जब महिला में शादी की जानकारी परिवार को देने के लिए कहा तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। उसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी मृगाखी डेका का कहना है कि महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।