इंदौर। राजेंद्र नगर क्षेत्र के चोइथराम मंडी के पास पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए शातिर वाहन चोरों की गैंग के बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए । पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह धारदार चाकू , 1 पेचकस , 1 लोहे की टामी , 1 प्लायर और दस चोरी के दोपहिया वाहन , 7 लाख रुपए जब्त किए है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र के चोइथराम मंडी के पास कचरा संयंत्र के पीछे सुनसान स्थान पर मोटरसाइकिल पर कुछ लोग हथियार के साथ डकैती डालने की नीयत से खड़े हैं । जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी पवन जसोदिया उर्फ रवि , अर्जुन राठौर , प्रथम सामंत निवासी- सृष्टि पैलेस , जीत उर्फ जीतू लोहार , दीपक उर्फ गोटू , दीपक पिता रामू राठौर नि . देवगुराड़िया को पकड़ा । पुलिस ने मामले में आरोपी के बारे में जानकारी निकाली तो आरोपी आदतन अपराधी है । उस पर इंदौर सहित कई जिलों में लड़ाई झगड़े , जान से मारने का प्रयास , वाहन चोरी , चोरी , अवैध शराब तस्करी , आर्म्स एक्ट , जुआ सट्टा , लूट जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं । जिसमें शातिर आरोपी जीत उर्फ जीतू लोहार के विरुद्ध 24 अपराध , पवन जसोदिया के विरुद्ध 09 अपराध , दीपक उर्फ गोटू के विरुद्ध 03 अपराध , दीपक राठौर के विरुद्ध 03 अपराध और अर्जुन के विरुद्ध एक अपराध पहले से पंजीबद्ध है ।
पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते शातिर बदमाश धराए
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


