Contents
- Indore News in Hindi – 1
- कलाली में आग, धमाके से फूटने लगे पाव आधा पाव
- Indore News in Hindi – 2
- सट्टा किंग को मिली जमानत: 48 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 20 हजार नकदी सहित करोड़ों के हिसाब के साथ सट्टा खाते धराया था
- Indore News in Hindi – 3
- स्वर्णबाग अग्निकांड की सरकारी गवाह बनी युवती को जहर दे मारने का प्रयास
- Indore News in Hindi – 4
- आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सद्दाम पटेल रासुका में निरुद्ध
- Indore News in Hindi – 5
- अनुषा कुटुम्बले भारतीय टेबल-टेनिस दल में शामिल
Indore News in Hindi – 1
कलाली में आग, धमाके से फूटने लगे पाव आधा पाव
इंदौर। मालवा मिल चौराहा स्थित कलाली में आज सुबह तड़के पांच बजे के करीब अचानक से ही आग लग गई, जिसके कारण लाखों की शराब , फर्नीचर आदि जल गया। मिली जानकारी के अनुसार मालवा मिल चौराहा स्थित मंजीतसिंह भाटिया की शराब दुकान में आग लगी और तेजी से पूरी दुकान में फैल गई । इससे शराब की बोतलें , फर्नीचर कम्प्यूटर , काउंटर आदि जल गए । जिस वक्त आग लगी , शराब के क्वार्टर धमाकों के साथ जलते रहे । काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया । आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया । दमकल सूत्रों का कहना है कि संभवतः इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी ।
Indore News in Hindi – 2
सट्टा किंग को मिली जमानत: 48 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 20 हजार नकदी सहित करोड़ों के हिसाब के साथ सट्टा खाते धराया था
इंदौर। पिछले दिनों उज्जैन पुलिस ने प्रदेश के बड़े सट्टेबाज जयेश आहूजा और इंदौर के कुख्यात सट्टा किंग गोपाल इमली उर्फ गोपाल रघुवंशी को दबोचा था। ये सट्टेबाज कारों में बैठकर क्रिकेट मैच का सट्टा खा रहे थे। पुलिस को इनके पास से 48 मोबाइल , 4 लैपटॉप , 20 हजार नकदी सहित करोड़ों का हिसाब भी मिला था। पुलिस ने 48 मोबाइल के सिम कार्डाे की जानकारी निकाली , तो वह सब दूसरों के दस्तावेजों पर ली हुई थी । संबंधित व्यक्तियों से पुलिस ने संपर्क किया , तो उन्हें उनके नामों से सिम कार्ड जारी होने की जानकारी ही नहीं थी । इसके चलते पुलिस ने सट्टा एक्ट के साथ धोखाधड़ी की धाराओं में भी केस दर्ज कर आरोपियो को जेल भिजवा दिया था । सभी आरोपी उज्जैन जेल में ही थे उनमें से अब सट्टाकिंग कहे जाने वाले गोपाल इमली को कल जमानत मिल गई है।
Indore News in Hindi – 3
स्वर्णबाग अग्निकांड की सरकारी गवाह बनी युवती को जहर दे मारने का प्रयास
इंदौर। स्वर्णबाग कॉलोनी के एक मकान में विगत दिनों हुए भीषण अग्निकांड में सात लोगों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि अग्निकांड को संजय उर्फ शुभम दीक्षित ने अंजाम दिया था। इस मामले में विजय नगर पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया और जेल पहुंचा दिया था। अब इस मामले में संदिग्ध खुलासा करते हुए सरकारी गवाह बनी युवती ने उसे जहर देकर मारने का प्रयास का आरोप लगाते किया है। युवती का कहना है कि उसके साथ इससे पहले मारपीट भी की गई थी। जिस मकान में आग लगी वह एहसान पटेल का था। एहसान के भाई इंसाफ पटेल के घर सना नामक युवती किराए से रहती है। सना इस पूरे अग्निकांड मामले में पुलिस के लिए सरकारी गवाह बनी थी। इस अग्निकांड में महिला-पुरुषों को मिलाकर 7 लोगों की मौत हो गई थी।
Indore News in Hindi – 4
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सद्दाम पटेल रासुका में निरुद्ध
इन्दौर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त सद्दाम पिता कुदरत पटेल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में निरुद्ध करने के आदेश जारी किये हैं।
ग्राम नायता मुंडला इंदौर निवासी सद्दाम पिता कुदरत पटेल वर्ष 2010 से लगातार आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त है। आरोपी के विरुद्ध अनेक अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के आपराधिक कृत्य आम जनता के साथ मारपीट करना, रास्ता रोकना, घर में घुसना, जान से मारने की धमकी देने एवं गाली गलौज कर अवैध वसूली करना व अवैध हथियार लेकर घूमना तथा जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर समाज में वैमनस्यता फैलाना जैसे जघन्य अपराध कारित करता आ रहा है। आरोपी के विरूद्ध तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में अनेक धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध है।
पुलिस उपायुक्त (जोन- 01), जिला इन्दौर के प्रतिवेदन एवं प्रभारी थाना तेजाजी नगर के कथन से सहमत होते हुए कलेक्टर एवं जिला जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह द्वारा सद्दाम पिता कुदरत पटेल को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत गिरफ्तार करने के आदेश प्रदान किए गए हैं।

Indore News in Hindi – 5
अनुषा कुटुम्बले भारतीय टेबल-टेनिस दल में शामिल
इन्दौर। इंदौर की अनुषा कुटुम्बले को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा बुडापेस्ट (हंगरी) में 18 से 22 जुलाई तक खेली जाने वाली डब्ल्यू.टी.टी. फीडर यूरोपियन समर सिरीज् 2022 में भाग लेने भारतीय दल में शरीक किया गया है।
मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष ओम सोनी व महासचिव जयेश आचार्य ने बताया कि 32 चयनित खिलाड़ियों के भारतीय दल में अनुषा मध्य प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी है, वे पूर्व में भी कई अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी सफलता पूर्वक भाग ले चुकी है। 17 जुलाई को अनुषा बुडापेस्ट के लिए दिल्ली से रवाना होंगी। अनुषा के अलावा शरत कमल, जी. सत्येन्द्र, मनिका बत्रा, अर्चना कामत भी स्पर्धा में भाग ले रहे है।
अनुषा के चयन पर पद्मश्री अभय छजलानी, ओम सोनी, नरेन्द्र कौशिक, जयेश आचार्य, प्रमोद गंगराडे, रिंकु आचार्य, नीलेश वेद, अमित कोटिया, गौरव पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए अनुषा को शुभाकामनाएँ प्रषित की है।