इन्दौर। इन्दौर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत जिला पंचायत के सदस्य पद के चुनाव परिणाम शुक्रवार 15 जुलाई को अंतिम रूप से घोषित किये गये। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह ने इन्दौर के आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने ग्रामीण इन्दौर के अंतर्गत जिला पंचायत की 17 वार्डों के विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती वंदना शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुनीष सिंह सिकरवार, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रतुल चंद्र सिन्हा, एसडीएम श्री अंशुल खरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने किए जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


