तार तारा हुए रिश्ते : कलयुगी मौसा भतीजी पर बना रहा था शादी का दबाव, कहा – तेरे लिए पत्नी को छोड़ दूंगा, आरोपी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Crime News Indore – इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी मौसा ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दी, जिसके चलते वह लगातार भतीजी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं भतीजी से शादी के लिए मौसा अपनी पत्नी तक को छोड़ने के लिए तैयार था।

मौसा की लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां और बेटी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, और मौसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने मौसा को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पीड़िता को उसका मौसा लगातार परेशान कर रहा था, जहां पीड़िता का मौसा, भतीजी पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। कुछ माह पहले पीड़िता अपनी मौसी के घर रहने गई थी। इसी दौरान मौसा ने बातचीत शुरू की, जिसके बाद वह कई बार अपनी पत्नी के साथ भतीजी को घुमाने भी ले गया, और इसी दौरान अचानक मौसा का व्यवहार बदल गया, जिसके बाद मौसा लगातार छेड़छाड़ करने लगा। वहीं मौसा की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने यह पूरी बात अपनी मां को बताई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में पुलिस को पता चला है कि, आरोपी लगातार पीड़ित को फोन लगाकर भी धमका रहा था। साथ ही वह कई बार पीड़िता को धमकाने के लिए उसके घर तक पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी की लगातार बढ़ती हिम्मत देख पीड़िता और उसके परिवार वालों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को तलाक देने के लिए हो गया था तैयार

आरोपी मौसा अक्सर पीड़िता से कहता था कि, वह उसकी मौसी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करेगा। इतना ही नहीं वह लगातार पीड़िता और उसकी मां को धमकाते भी रहता था, जहां वह शादी ना होने पर बेटी और पत्नी दोनों को मार देने की बात तक कहता था। आरोपी की ओर से लगातार दी जा रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता और उसकी मां ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।