प्रदेश में बारिश थमते ही तापमान में आया उछाल, दो दिन तेज वर्षा की संभावना नहीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

उधर गांधी सागर बांध के 19 गेट खोलने से एमपी से राजस्थान तक अलर्ट, खतरे में सैकड़ों गांव

मप्र। भारी बारिश की संभावना नहीं होने से प्रदेश को राहत है। अगले कुछ दिन इस तरह की कोई संभावना नहीं दिख रही। इधर बारिश थमते ही तापमान में खासा उछाल देखा गया। रात के तापमान में विशेष बढ़त नहीं रही। प्रदेश से सबसे गर्म सीधी रहा। यहां 33.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी का तापमान एक बार फिर 20 डिग्री से नीचे खिसका है। यहां न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने भी दो दिन तेज बारिश की संभावना से इनकार किया है। हालांकि बारिश के प्रभाव से नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन एवं रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सागर, नर्मदापुरम एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। सिंगरौली में 12, मनगवां में 11, गुढ़, बहरी में 5, सिंहावल, संजीत में 4, चितरंगी, बिजुरी, कोतमा, बरही, सैलाना, आगर, आलोट, जावद में 3 सेमी तक पानी गिरा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि 26-27 अगस्त के मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं है।

गांधी सागर बांध के 19 गेट खोले
लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब मंदसौर के गांधी सागर बांध के 19 गेट खोल दिए गए हैं। गांधी सागर बांध के गेट खोले जाने की सूचना मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक दी गई। यही कारण रहा कि, मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक बांध के गेट खोलने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था। उधर, चंबल नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां सैकड़ों गांव के डूबने का खतरा बना हुआ है। उधर, नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते नदी किनारे के गांवों को अलर्ट किया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।