प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश में सेवा, सुरक्षा और सुव्यवस्था का वचन : मंत्री सुश्री ठाकुर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

प्रमुख सचिव शुक्ला ने मलेशिया के नागरिकों को किया आमंत्रित

मलेशिया में रोड-शो में मप्र पर्यटन को किया प्रमोट

इन्दौर। 
भारत का दिल ‘मध्यप्रदेश’ ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक सहित सभी दृष्टि से सुंदर और समृद्ध है। शरीर में जैसे सबसे अधिक महत्व हृदय का होता है, वैसे ही यदि भारत की संस्कृति एवं संस्कार को समझना है तो आपको मध्यप्रदेश आना होगा। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा बाबू ठाकुर मलेशिया के कुआलालंपुर में टूरिज्म रोड -शो में ट्रेवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, मीडिया सहित अन्य हितधारकों को संबोधित कर रही थी। मलेशिया में भारतीय उच्चायुक्त बी.एन.रेड्डी भी मौजूद थे। मंत्री सुश्री ठाकुर ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी देते हुए मलेशिया के सभी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया।
मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि 9 जनवरी को भारतीय प्रवासी दिवस के आयोजन का सौभाग्य इस बार मध्यप्रदेश को प्राप्त हुआ है। इसके लिये 2 अक्टूबर से पंजीयन शुरू होने वाले है। पर्यटन विभाग आगंतुक नागरिकों के लिए प्रदेश के बुद्ध सर्किट, ओंकार सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, तीन यूनेस्को धरोहर सर्किट आदि को टूर पैकेज में शामिल करने के लिए कार्य कर रहा है। सभी पर्यटक अपने पंजीयन के समय ही अपनी पसंद अनुसार टूर पैकेज का चयन कर सकेंगे। पर्यटन विभाग आपको अधिक सेवा, सुरक्षा और सुव्यवस्था का वचन देता है।
प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, विशेष रूप से आकर्षक जल-संरचनाओं, बाँधों पर होने वाली विभिन्न रोमांचक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस देश के सबसे स्वच्छ शहर इन्दौर में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन लकी ड्रा के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मध्यप्रदेश भ्रमण का 4 दिन और 3 रात का पैकेज दिया गया। भारतीय उच्चायोग की प्रथम सचिव सुश्री सी. सुषमा सहित एमआईटीटीए के अध्यक्ष दातो थंगावेलु, जीओपीआईओ के अध्यक्ष गुनसेकरन और एमएटीटीए के गणेश रामास्वामी सहित मलेशिया के टूर और ट्रैवल एजेंट उपस्थित रहें।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।