National News – बीजेपी के खिलाफ  एकजुट विपक्ष पर चर्चा, राहुल गांधी से मिले नीतीश कुमार 50 मिनट तक चली मुलाकात 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब पचास मिनट तक मुलाकात हुई. बिहार में कांग्रेस समर्थित महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार और राहुल गांधी की ये पहली मुलाकात थी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद बाहर निकले सीएम नीतीश ने मीडिया से कोई बात नहीं की.

बिहार में नई सरकार बनने के बाद राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन पर बधाई दी थी. ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब रविवार को ही राहुल गांधी एकजुट होकर बीजेपी को हराने की बात कही है.

वहीं, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नीतीश कुमार भी एकजुट होने वकालत कर रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर आए हैं. दिल्ली पहुंच कर सीएम नीतीश कुमार कहा कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा नहीं है.
सीएम नीतीश ने दिल्ली दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरी कोई इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है. मैं यही चाहता हूं कि विपक्ष एक साथ आए और बीजेपी के खिलाफ लड़े, विपक्ष एक साथ आएगी तो अच्छा होगा.

दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान वहां बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी मौजूद रहीं. सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि आज मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा है.

वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगे, जो हमारे महा गठबंधन के साथी हैं उनसे भी मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि देश के विपक्ष को एकजुट करना है.

वहीं सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने निशाना साधा है. चिराग पासवान ने बिना नाम लिए ट्वीट कर लिखा, “सुना है कि एक ऐसे मुख्यमंत्री जो नौकरी मांगने पर लाठियां बरसाते हों , वे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री पद की लालसा लिए 3 दिवसीय दिल्ली दौरे पर है.

बिहार में विकास की बजाय विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं. हालांकि जेडीयू की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया है कि सीएम नीतीश कुमार पीएम पद की रेस में नहीं हैं. जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि सीएम नीतीश पीएम बनने की नहीं बनाने की रेस में हैं.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।