सड़क चौड़ीकरण : निगम वीआइपी रूट से लगी दो सडक़ों को करेगा चौड़ी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Indore News. सुगम यातायात और वाहन चालकों की सुविधाओं को देखते हुए शहर की संकरी रोड को चौड़ा किया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम अब वीआइपी रोड से लगी दो सडक़ों को चौड़ा करने जा रहा है। यह सडक़ें जिंसी चौराहा से किला मैदान तिराहा और टाटा स्टील चौराहे से कंडिलपुरा होते हुए सुभाष मार्ग तक की है। इन दोनों रोड पर यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए निगमायुक्त ने यह फैसला लिया है।
स्मार्ट सिटी कंपनी और नगर निगम योजना शाखा शहर में सडक़ चौड़ीकरण का काम कर रही है। अभी राजबाड़ा से इमली बाजार चौराहा और इसके आगे सदर बाजार होते हुए मरीमाता चौराहा तक रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बड़ा गणपति चौराहा से कृष्णपुरा छत्री तक सडक़ चौड़ी करने का काम लगभग पूरा हो गया है।
जिंसी चौराहा से सुभाष मार्ग होते हुए रामबाग पुल तक रोड चौड़ा करने का काम अटका पड़ा है। ऐसे में अब निगम वीआइपी रोड से लगी दो सडक़ों को चौड़ी करने की प्लानिंग कर रहा है। यह दोनों सडक़ जिंसी चौराहा से किला मैदान तिराहा और टाटा स्टील चौराहे से कंडिलपुरा होते हुए सुभाष मार्ग तक की है।
इन पर अभी यातायात का अधिक दबाव रहता है, क्योंकि बड़ा गणपति की तरफ से आने वाले वाहन किला मैदान, संगम नगर, कुशवाह नगर और मरीमाता-बाणगंगा की तरफ जाने के लिए इसी रोड का उपयोग करते हैं।
ऐसे ही रामबाग की तरफ से आने वाले वाहन जिंसी चौराहा रोड से रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा होते हुए किला मैदानए 60 फीट रोड, एयरपोर्ट, महेश गार्ड लाइन, कुशवाह नगर और मरीमाता-बाणगंगा की तरफ जाने के लिए करते हैं। अभी दोनों रोड की चौड़ाई लगभग 30 से 35 फीट ही चौड़ी है।
इस कारण दोनों रोड पर यातायात का दबाव बहुत रहता है। साथ ही बारबार ट्रैफिक जाम होता रहता है। वाहन आपस में गुत्थमगुत्था होते रहते हैं।

पिछले दिनों जब वीआईपी रोड से लगी जिंसी चौराहा से किला मैदान तिराहा और टाटा स्टील चौराहे से कंडिलपुरा होते हुए सुभाष मार्ग तक का निरीक्षण करने जब निगमायुक्त प्रतिभा पाल पहुंचीं तो उन्होंने भी दोनों रोड पर यातायात के बढ़ते दबाव को देखते रोड चौड़ीकरण का फैसला लेकर जिम्मेदार अफसरों को निर्देशित किया। इसके बाद सडक़ चौड़ीकरण को लेकर प्लानिंग जनकार्य विभाग के अपर आयुक्त अभय राजनगावंकर ने शुरू कर दी है।

Indore News : अब नगर निगम वीआइपी रूट से लगी दो सडक़ों को करेगा चौड़ीपुल भी होगा चौड़ा

जोन 1 के वार्ड 7 में आने वाली जिंसी चौराहा से किला मैदान तिराहा और टाटा स्टील चौराहे से कंडिलपुरा होते हुए सुभाष मार्ग तक की सडक़ के साथ पुलों को भी चौड़ा किया जाएगा। दोनों रोड पर बने पुल सडक़ के हिसाब से चौड़े होंगे। सडक़ के साथ पुल चौड़ीकरण होने से यातायात का बढ़ता दबाव कम होगा और वाहन चालकों को सुविधा होगी।

उद्यान का होगा सौंदर्यीकरण
वीआइपी रोड पर पुलिस कॉलोनी में स्थित उद्यान का विस्तारीकरण और सौन्दर्यीकरण निगम करेगा। इनके साथ ही आवश्यक संधारण कार्य भी होंगे। इस संबंध में संबधित अफसरों को दिशा निर्देश जारी हो गए हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।