Indore News – टीवी सुधारकर नहीं दिया तो रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने मार दी गोली, मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आर्मी से रिटायर होने के बाद करीब 2 साल तक पुलिस विभाग में भी रहा आरोपी
Indore News। दुकानदार ने समय पर ग्राहक को टीवी सुधारकर नहीं दी। जिसके चलते ग्राहक आवेश में आ गया और दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद ग्राहक ने दुकानदार को गोली मार दी। ग्राहक रिटायर्ड सैन्यकर्मी है। गोली लगने से घायल दुकानदार की मौत हो गई है। घटना महू थाना क्षेत्र की है।
एडिशनल एसपी ग्रामीण शशिकांत कनकने ने बताया कि गोकुल गंज इलाके में नीलेश अग्रवाल की टीवी सुधारने की दुकान है, जिसमें रिटायर सैन्य कर्मी जयदीप परमार ने करीब 2 माह पहले अपना टीवी सुधारने के लिए दिया था।
2 महीने तक अग्रवाल ने सैन्य कर्मी की टीवी नहीं सुधारी। इसके बाद दोनों में गहमागहमी हुई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भी दुकानदार और सैन्य कर्मी के बीच में फोन पर बात हुई।
जिसमें विवाद की स्थिति बन गई। बाद में रिटायर सैन्य कर्मी मौके पर पहुंचा तो दोबारा विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में तिलमिलाए रिटायर सैन्य कर्मी ने दुकानदार को गोली मार दी।
दुकानदार की मौत हो गई।घटना के बाद रिटायर सैन्य कर्मी ने थाने में सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि आर्मी से रिटायर होने के बाद करीब 2 साल तक उसने पुलिस विभाग में भी सेवाएं दी थी, लेकिन वहां से भी रिटायरमेंट ले लिया था। पूरे मामले की पुलिस जांच में लगी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।