‘कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं, सब मर्जी से लड़ रहे’- मधुसूदन मिस्त्री

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारी आखिरी चरण में है. मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी ने नामांकन फॉर्म भर दिया है. कांग्रेस नेता और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खड़गे ने 14, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा 1 फॉर्म जमा किए. कल (1 अक्टूबर) हम फॉर्म की जांच करके शाम तक हम उन फॉर्म की घोषणा करेंगे जो वैध हैं और उम्मीदवारों के नाम की भी एलान करेंगे.

मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि तीनों नेता में से कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है. कोई भी अगर यह दावा करता है कि उन्हें अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का समर्थन है तो गलत होगा. साथ ही वो चुनाव में निष्पक्ष रहेंगी. राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावकों में आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी और भूपेंद्र हुड्डा जैसे नेता शामिल रहे जो पार्टी में बदलाव की मांग उठाने वाले नेताओं के समूह जी-23 (G-23) में भी शामिल रहे हैं. वहीं शशि थरूर भी जी-23 में रहे हैं. उन्होंने नामांकन पत्रों के पांच सेट दाखिल किए, झारखंड के पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने भी मधुसूदन मिस्त्री के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया.

‘हम दुश्मन नहीं है’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मैं हमेशा वंचितों के हक की लड़ाई लड़ता रहा हूं और मैं कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए के लिए तैयार हूं.’ वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दावा किया कि नामांकन पत्र दाखिल करते हुए 50 लोगों ने मेरा समर्थन किया है. देश के 12 राज्यों के कांग्रेस वर्करों ने हमारी मदद की है.

उन्होंने खड़गे को पार्टी का ‘भीष्म पितामह’ बताया. साथ ही कहा कि भारत की एकमात्र ऐसी पार्टी की सेवा करना सम्मान की बात है जो अपने नेता का चुनाव खुली लोकतांत्रिक प्रक्रिया से करती है. मैं और मल्लिकार्जुन खड़गे दुश्मन नहीं हैं.’ बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव  17 अक्टूबर को होगा और रिजल्ट 19 अक्टूबर को आएगा. इसमें पार्टी के 9,100 प्रतिनिधियों को वोट देने का अधिकार है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।