चलती  कार में  लगी आग जिंदा जली इंदौर की महिला पति 70% झुलसा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर के रहने वाले दंपती की चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में महिला जिंदा जल गई। वहीं, पति भी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। हादसा रविवार दोपहर देवास के करीब महुड़ी गांव में हुआ।

इंदौर के रहने वाले सुनील (36) पिता चंदर सिंह चौहान, पत्नी राधाबाई के साथ शनिवार को सोनकच्छ के महुड़ी में रिश्तेदार से मिलने आए थे। यहां सुनील के जीजाजी धर्मेंद्र चौहान रहते हैं। दोनों रविवार को नैनो कार से वापस इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर दोपहर करीब 3 बजे कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार से भीषण लपटें निकलने लगीं।

पति ने कूदकर बचाई जान, हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि अचानक आग लगने से दंपती कार में फंस गए। सुनील ने किसी तरह कूदकर जान बचा ली, लेकिन उनकी आंखों के सामने ही पत्नी जिंदा जल गई। सुनील भी करीब 70% जल गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें देवास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से इंदौर रेफर कर दिया गया।

महिला को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला
चश्मदीद लोगों का कहना है कि आग की लपटें इतनी भयानक थी कि राधाबाई को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। कार में राधाबाई पूरी तरह जल गईं। उनका सिर्फ कंकाल ही बचा। खोपड़ी को इंदौर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा।

आग के कारणों का पता नहीं चल सका
इधर, आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काबू से बाहर हो चुकी थी। देवास और सोनकच्छ से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस के मुताबिक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

भौंरासा थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में आसपास के लोगों ने चलती कार में आग लगना बताया है। आग लगने से महिला की मौत हो गई। आग कैसे लगी, मामले में जांच की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।