हिमाचल में प्रियंका गांधी का वादा – ‘सरकार बनी तो पहली कैबिनेट की बैठक में एक लाख जॉब्स पर लगेगी मुहर’

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

National News – कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं कर दीं. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो पहली कैबिनेट की बैठक में एक लाख सरकारी पद भरने पर मुहर लगाई जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल किया जाएगा.

हिमाचल प्रदेश के सोलन में प्रियंका गांधी ने कहा कि कुल 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे. इसी मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन योजना पर भी फैसला लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 लाख कर्मचारियों को उनका हक मिल सकेगा. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश गठन के समय इंदिरा गांधी के योगदान की भी याद दिलाई.

प्रियंका का बीजेपी पर हमला
प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारी धरने पर बैंठे हैं लेकिन बीजेपी सरकार ने पेंशन हटवा दी. कर्मचारियों के लिए पैसा न होने की दलील दी जाती है और उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगार हैं, पांच सालों ने हजारों सरकारी पद खाली हैं. फसलों और फलों के दाम बड़े उद्योगपति तय करते हैं.

‘जवानों को ठेके पर रखेगी सरकार’
इसके साथ ही प्रियंका ने अग्निवीर योजना के जरिए केंद्र सरकार पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद होने के लिए तैयार हैं उन्हें सरकार ठेके पर रखेगी. इसके अलावा उन्होंने कोरोना काल में पीपीई किट के घोटाले का आरोप भी लगाया. उन्होंने साफ कहा कि कोरोना काल में घोटाला किया गया है.

प्रियंका ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा उन्होंने हिमाचल प्रदेश के साथ आद्यात्मिक और दिल का रिश्ता निभाया है. महंगाई पर सरकार को कोसते हुए प्रियंका ने कहा कि एक हजार रुपये का सिलेंडर मिल रहा है. इतना महंगा सिलेंडर कौन खरीदेगा?
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।