3 दिन पूर्व पार्थी अपने परिवार सहित श्रीडूंगरगढ़ से मुंबई जा रहा था
सिरोही। आबूरोड रेलवे पुलिस द्वारा 3 दिन पूर्व ट्रेन में हुई 14 लाख रुपए की ज्वैलरी एवं अन्य सामान की चोरी का पर्दाफाश कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें साथ ही विधि से संघर्षरत 2 बालक निरुद्ध किए गए है। आरोपियों के पास से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
संपति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं प्रकरणों को सफल बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। इसमें आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। इसमें सांसी बस्ती छावनी पीएस ब्यावर सिटी जिला ब्यावर निवासी सिद्वार्थ उर्फ सिद्धू सांसी पुत्र मुकेश बिजावत, दुर्गा कॉलोनी, नुन्द्री मेहन्द्रातान, ब्यावर पीएस ब्याबर सदर जिला ब्यावर निवासी राहुल सांसी पुत्र बबलू बिजावत सांसी एवं वार्ड नंबर 4, पावर हाउस के पास, ब्यावर, कंजर बस्ती, ब्यावर, पीएस ब्यावर शहर, जिला ब्यावर निवासी दिनेश कंजर पुत्र रमेश कंजर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, विधि से संघर्षरत 2 बालकों को निरुद्ध किया गया है। कार्रवाई में आबूरोड में रेलवे पुलिस थाना के हेडकांस्टेबल राजेन्द्रसिंह, कांस्टेबल पहाड़सिंह, बजरंगलाल (विशेष योगदान), आसूराम, विश्वाराम, शुभम सिंह एवं हेड कांस्टेबल तेजबहादूरसिंह शामिल रहे।
पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर मुंबई जा रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार इस मामले में श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर, राज, हाल बी विंग 808, गुन्देचा आस्था, नियर मेहरा कपाउण्ट, साकी नाका, अंधेरी ईस्ट, मुंबई निवासी अरिहन्त बाठियों जैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने पारिवारिक शादी में समिलित होकर अपनी बहिन सुश्री वर्षा के साथ मुंबई जाने के लिए गत 21 फरवरी 2026 को ट्रेन नंबर 14707 रणकपुर एक्सप्रेस ट्रेन
के कोच एस 4 में आरक्षण करवा कर रवाना हुआ था। रेलवे स्टेशन आबूरोड निकलने के बाद परिवादी की बहिन ने फोन कर बताया कि दोनो बैग सीट के नीचे नहीं है। इस पर वह अपनें रिश्तेदारों के साथ कोच एस 4 में गया तथा सीट नंबर 74 के नीचे रखे उनके दो बैग, एक ट्रोली बैग बरंग ग्रे व एक हेण्ड बैग बरंग मेहरून की उन्होंने कोच नंबर एस 4 व आस पास के कोचों में उनके बैगों की तलाश की लेकिन हमारे ये दोनो बैंग उन्हें नही मिले। उनके ट्रोली सुटकेस में उनकी बहन के कपडे व जैवरात जिसमें गले में पहनने का सोने का नेकलेस वजन करीबन 80 ग्राम तथा कान में पहनने के सोने की ईयर रिंग 20-25 ग्राम तथा चांदी के झूमके थे। दूसरा बैग मैरून कलर का जिसमें ओढ़ने के कम्बल, मेरी बहिन के मोबाईल का चार्जर आदि सामान था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


