Press "Enter" to skip to content

Health Tips: कई बीमारियों का इलाज है साबूदाना, जाने अन्य फायदे |

 

साबूदाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साबूदाना एक खाद्य पदार्थ है। यह छोटे-छोटे मोती की तरह सफ़ेद और गोल होते हैं।भारत मे यह कसावा की जडों से व अन्य अफ्रीकी देशों मे सैगो पाम नामक पेड़ के तने के गूदे से बनता है। सागो, ताड़ की तरह का एक पौधा होता है। ये मूलरूप से पूर्वी अफ़्रीका का पौधा है। पकने के बाद यह अपादर्शी से हल्का पारदर्शी, नर्म और स्पंजी हो जाता है।कुछ लोग इसे वजन घटाने में फायदेमंद बताते हैं. लेकिन सच्चाेई यह है कि सफेद मोतियों की तरह दिखने वाला साबूदाना गुणों का खजाना है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो साबूदाना आपके लिए बेहतर आहार हो सकता है।

साबूदाने में आयरन की अच्छी मात्रा पायी जाती है। ये आपके शरीर में रेड ब्लोड सेल्स बनाने में मदद करता है और ये आपके फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर तक पहुंचाने में मदद करता है। बदलती लाइफस्टाकइल की वजह से लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं और वे वजन घटाना चाहते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अच्छी सेहत के लिए वजन बढ़ाने की जरूरत होती है. ऐसे लोगों के लिए साबूदाना पर्फेक्टल है। यह पकाने में आसान है। और इसकी कीमत भी ज्याछदा नहीं है. इसे खाने से वजन जल्दी बढ़ता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में भी साबूदाना काफी लाभदायक होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर प्लाज्मा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। अगर आप मांसाहारी हैं और बॉडी बनाना चाहते हैं तो साबूदाना आपके लिए प्रोटीन का काम करेगा। बॉडी बनाने के अलावा यह शारीरिक शक्तिं बढ़ाने में भी मददगार है। साबूदाना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मस्तिष्क की कई परेशानियों को दूर करने के गुण होते हैं। इसमें पाया जाने वाला फोलेट हर उम्र के लोगों के स्वस्थ दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। साबूदाने में पोटैश‍ियम भी होता है जिससे आपका ब्ल ड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ब्लतड सर्कुलेशन सही हो इसके लिए जरूरी है कि ब्लूड प्रेशर कंट्रोल में रहे।

Spread the love
More from Health NewsMore posts in Health News »

4 Comments

  1. Amandat June 29, 2024

    Excellent content! The way you explained the topic is impressive. For a deeper dive, check out this resource: EXPLORE FURTHER. What do you all think?

  2. … [Trackback]

    […] Read More here on that Topic: sadbhawnapaati.com/health-tips-kaie-bimariyo-ka-elaj-hai/ […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *