Laxmi Bomb: सिनेमाघर खुलने की खबर आते ही Akshay Kumar की Film Laxmmi Bomb को लेकर हुआ ये बड़ा ऐलान |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

फिल्म इंडस्ट्री के लिए इससे अच्छी और क्या हो सकती है कि आगामी 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खुल रहे है। अनलॉक 5 में देश के सिनेमाघर खुलने वाले है जिसकी वजह से अब मेकर्स में एक खुशी की लहर दौड़ आई है। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म लक्ष्मी बम इसी साल 9 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम को मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉसटार के अलावा सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान किया है। पहले ये तय किया गया था कि फिल्म दिवाली पर ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

लेकिन अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा लेकिन देश में नहीं बल्कि विदेशों में। लक्ष्मी बम फिल्म के मेकर्स ने तय किया है कि, फिल्म को 9 नंवबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई के थियेटर्स में भी रिलीज करने का प्लान बनाया है। इस बात का ऐलान कुछ समय पहले खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। फैंस इस खबर से काफी खुश है वहीं अभिनेता ने भी अपने इंस्टा पोस्ट पर जानकारी देते हुए लिखा कि, इस दिवाली आपके घरों में लक्ष्मी के साथ एक धमाकेदार बॉम्ब। इसी के साथ अभिनेता अक्षय कुमार ने एक टीजर भी शेयर किया है जिसमे लक्ष्मण के लक्ष्मी बनने तक का सफर दिखाया गया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
11 Comments