10 अगस्त को इन्दौर संभाग में आयोजित होगा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मुख्यमंत्री चौहान वर्चुअल रूप से होंगे कार्यक्रम में शामिल
इन्दौर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अंकुर अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन करने के निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा इन्दौर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों को 10 अगस्त को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
संभाग के सभी जिलों में 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा अंकुर अभियान के माध्यम से “हर घर तिरंगा अभियान” के संबंध में भी व्यापक जन जागृति की जाएगी। उक्त समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रुप में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम हेतु निर्धारित की गई समय सारणी के अनुसार प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक पंचायत/वार्ड स्तर पर वृक्षारोपण एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित होगा तथा जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यक्रम में शामिल गणमान्य अतिथियों का उद्बोधन होगा।
तत्पश्चात प्रातः 11:30 बजे से 11:51 बजे तक मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में संभाग आयुक्त द्वारा कार्यक्रम परिचय तथा आठ जिलों के जिला मुख्यालयों से कार्यक्रम के संबंध में संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। प्रात: 11:51 बजे से मुख्यमंत्री श्री चौहान का उद्बोधन वी.सी. के माध्यम से संभागीय स्तर पर सुना एवं देखा जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।