आखिर किसने दिया निगमकर्मियों को बदतमीजी का अधिकार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर जहां अपनी पहचान पूरे देश में बना चुका है, जिसके लिए इंदौर की जनता और निगमकर्मियों और अधिकारियों ने दिन-रात काम किया जिसकी तारीफ पूरा देश करता है, पर विगत कुछ दिनों से निगमकर्मियों का जनता के प्रति व्यवहार इंदौर की शान में दाग लगा रहा है । जनता के प्रति निगम कर्मियों की बदतमीजीयों के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे हैं | मासूम बच्चों के अंडे का ठेला पलटाने की बात हो या पुलिसकर्मी से गाली गलौज और धक्का-मुक्की का मामला हो | निगम कर्मी चालान के नाम पर बदतमीजी कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला कल पाटनीपुरा चौराहे पर देखने को मिला जहां मास्क को लेकर निगम की चालानी कार्रवाई के बीच विवाद का मामला सामने आया। आजाद नगर चौराहे पर हुए विवाद में शुक्रवार को निगमकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया।

जबकि पुलिसकर्मी को सस्पेंड। इसी बीच शुक्रवार रात में ही विवाद का एक और मामला सामने आया। यहां एक महिला को मास्क नहीं पहनने पर पाटनीपुरा चौराहे पर निगमकर्मियों ने चालानी कार्रवाई के लिए रोका। महिला का कहना था कि उसे शुगर की दिक्कत है, इसलिए थोड़ी देर के लिए मास्क हटाया है। चालानी कार्रवाई को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसी बीच निगम के वाहन पर लोगों की नजर गई तो गाड़ी का नंबर ही गायब था। इसके बाद लोग निगमकर्मियों पर ही चालानी कार्रवाई के लिए अड़ गए। उनका कहना था कि वे खुद नियम का पालन नहीं कर रहे हैं और आम जनता को परेशान कर रहे हैं। नंदानगर के मनोहर रघुवंशी का कहना था कि हम मैडम के साथ पाटनीपुरा से गुजर रहे थे। मैडम के चेहरे मास्क नहीं था। इस पर निगमवालों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और चालान बनाने लगे। जबकि इनकी (निगम) जो गाड़ी है, उसमें खुद नंबर नहीं है। इनका चालान कौन बनाएगा। बात की तो कहते हैं कि हम विधायकजी के पहचान वाले हैं, उन्हीं को यहां बुला लेता हूं। ये विधायक के नाम पर आम जनता को चमका भी रहे हैं। जनता पहले ही परेशान है। अपना जीवन-यापन नहीं कर पा रही है और ये 200-400 रुपए का चालान बना रहे हैं। महिला का कहना है कि मुझे शुगर की दिक्कत है, इसलिए थोड़ी देर के लिए मास्क निकाला था। इस पर इनका कहना है कि मास्क नहीं लगाना तो घर पर बैठो। बाहर क्यों निकल रहे हो।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
606 Comments