अब भाजपा हमारी मां- तुलसी सिलावट |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस पर फिर निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस में बचा क्या है? भाजपा को अपनी मां बताते हुए सिलावट ने कहा कि 2018 का चुनाव कांग्रेस ने सिंधिया के चेहरे पर लड़ा। अब वे भाजपा में हैं तो फिर उनके पास आरोप लगाने के अलावा है क्या। यह बात उन्होंने स्वर्गीय निर्भय सिंह पटेल की जयंती के मौके पर कही। मंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता की मौजूदगी में राजीव गांधी चौराहा स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सिलावट ने कहा कि कांग्रेस धरातल में चली गई है।

2018 का चुनाव भाजपा यानी हमारी मां ने ‘माफ करो महाराज हमारे नेता शिवराज’ स्लोगन पर लड़ा था। अब जब सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं, उनके साथ कांग्रेस के 27 विधायक भाजपा में आ गए तो ऐसे में आरोप लगाना बेबुनियाद है। अब कांग्रेस के नेता सिंधिया से पूछ रहे हैं कि 2 लाख रुपए के कर्जमाफी का क्या हुआ। जबकि, कांग्रेस ने किसानों, युवाओं, बेटियों, और अतिथि विद्वान सभी के साथ छल किया है। पूरे प्रदेश के साथ छल किया है। प्रदेश में खराब फसल पर सिलावट का कहना है कि प्राकृतिक आपदा की वजह से किसानों की फसल खराब हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों को किसानों के नुकसान संबंधी जानकारी जुटाने और सर्वे के निर्देश दिए हैं। इस संकट में पूरी सरकार इनके साथ खड़ी है। किसानों ने अनुरोध है कि जो भी सर्वे करने आए वह पंचायत, ओटले या किसी के घर पर बैठकर सर्वे न करे। सीधे खेत में जाए। यह किसान जरूर देखें, ताकि किसानों को बीमे का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
16 Comments