Bollywood News। अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक ने 66 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अभिनेता को बचाया नहीं जा सका। सतीश कौशिक के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने ट्विटर पर गुरुवार सुबह-सुबह शेयर की।
एक अभिनेता के रूप में सतीश कौशिक ने, मूवी मिस्टर इंडिया में कैलेंडर, दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के रूप में, और सारा गैवरन की ब्रिटिश फिल्म ब्रिक लेन में चानू अहमद के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उन्होंने दो बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार भी जीता था। यह अवार्ड 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए।
मौत से एक दिन पहले खेली होली
सतीश कौशिक की मौत के मामले में सबसे शॉकिंग बात ये है कि मौत से एक दिन पहले तक वहां बिल्कुल ठीक थे। 7 मार्च को उन्होंने मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में शिरकत की थी। यहां सतीश ने अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। सतीश के होली सेलिब्रेशन में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे।
उन्होंने दोपहर तक पार्टी में खूब एन्जॉय किया और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।7 तारीख को मुंबई में होली का जश्न मनाने के बाद बीते दिन 8 मार्च को उन्होंने दिल्ली में अपने परिवार संग होली का धमाकेदार अंदाज में जश्न मनाया। लेकिन होली खेलने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने देर रात में दम तोड़ दिया।