Press "Enter" to skip to content

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से लगी बाइक सवार को टक्कर उछलकर बिजली पोल से टकराया युवक, खुद लेकर अस्पताल पहुंचे 

MP News in Hindi. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की कार से जिस बाइक सवार की टक्कर हुई है। उस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो काफी हैरान कर देने वाला है। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, कार की टक्कर लगने से युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। फिलहाल, राजगढ़ में उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल युवक को चिकित्सकों द्वारा भोपाल रेफर कर दिया गया है।
सामने आए वीडियो में नजर आया कि, दिग्विजय सिंह का काफिला मार्ग से गुजर रहा था। उनके काफिले की पहली घटना स्थल से गुजर चुकी थी। इसके पीछे ही दिग्विजय सिंह की गाड़ी आ रही थी। अचानक सड़क के किनारे से एक बाइक सवार रोड क्रॉस करने के लिए बीच रोड पर आ गया और एकाएक दिग्विजय सिंह की कार की उससे जोरदार टक्कर लगी। टक्कर इतनी तेज थी कि, बाइक सवार उछलते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार मौके पर ही बेहोश हो गया था और उसके सिर में गंभीर चोटें भी आई हैं।
हालांकि, घटना के बाद दिग्विजय खुद अपनी कार से घायल युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका उपचार शुरु करवाया।
आपको बता दें कि, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय जीरापुर में विजिया कॉन्वेंट स्कूल के सामने उनकी कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार परोलिया का रहने वाला बबलू पिता मांगीलाल बागरी बिजली की पोल से जाकर टकरा गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

प्राथमिक उपचार के बाद घायल भोपाल रेफर
हालांकि, हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुद ही घायल को अपने वाहन में लेकर राजगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचे और उसका इलाज शुरू करवाया। साथ ही, चिकित्सकों से घायल को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की अपील भी की। हालांकि, सिर में जख्म गहरा होने के कारण सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को भोपाल रेफर कर दिया।

Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »