मध्य प्रदेश में 12 वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद, अब जून में स्कूल खुलने के आसार नहीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि 15 जून से स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, लेकिन स्कूल नहीं खोले जाएंगे। बच्चों को लेकर कोई रिस्क नहीं ले सकते हैं। स्थिति सामान्य होने पर ही यह संभव होगा। मंत्री समूह सप्ताह में एक बार बैठक कर कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेगा। यदि संक्रमण काबू में रहता है तो ही फिर से स्कूल खोलने को लेकर विचार किया जाएगा।

सरकार ने स्कूल खोलने के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर (mp.mygov.in) लिंक 2 जून से खोल दिया गया है। इस पर प्राचार्यों, शिक्षा संस्थानों, अभिभावकों, स्टूडेंट्स तथा आम नागरिकों से 30 जून तक सुझाव दे सकते हैं। इससे स्पष्ट है कि जून माह में स्कूल खुलने की संभावना नहीं है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

ज्ञात हो की कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लंबे समय बाद खुले स्कूल गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र के कई इलाकों में स्कूल-कॉलेजों को फिर से बंद करना पड़ा है। पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं को एक महीने के लिए टाल दिया गया है।

वर्तमान समय की यथास्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा को विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है, इस दिशा में निरंतर नवाचार भी किए जा रहे हैं। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने के संबंध में सुझाव मांगे गए हैं।

4 बिंदुओं पर मांगे सुझाव
– शैक्षणिक सत्र 2021-22 प्रारंभ करने के बारे में क्या सुझाव हैं?
– प्ले स्कूल , प्राइमरी व मिडिल स्कूल (कक्षा 1 से 8) कब खोले जाएं?
– कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल निकट भविष्य में खोले जा सकते हैं?
– ऑनलाइन / ऑफलाइन शिक्षण पद्धति पर क्या सुझाव है?

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।