महंगाई की एक और मार : अमूल-सांची के बाद अब खुला दूध भी होगा 1-3 रुपए प्रति लीटर महंगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर। अमूल-सांची की ओर से पैकेट दूध के दामों में इजाफा किए जाने के बाद अब खुले दूध के दामों में भी इजाफा हो सकता है। खरगोन में 2.40 पैसे प्रति लीटर खुला दूध महंगा हो चुका है और इसके बाद इंदौर-उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य शहरों में भी जल्द ही खुले दूध के दामों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पशुपालकों और किसानों का खुला दूध महंगा करने के पीछे का कारण महंगा पशु आहार बताया गया है। अंदेशा है कि इसी हफ्ते प्रदेश के कई शहरों में खुले दूध के दामों में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

1-3 रुपए तक महंगा हो सकता है खुला दूध

इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में सितंबर महीने में खुले दूध के दामों में 1-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। देवास, धार और उज्जैन में भी सितंबर माह की पहली तारीख से दूध के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। देवास में 1 सितंबर को ही इसे लेकर दुग्ध विक्रेताओं की बैठक होना है। जबकि उज्जैन में इसी हफ्ते बैठक होनी है। बता दें कि खरगोन में पहले ही 11 अगस्त से दूध के दामों में 2.40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की जा चुकी है और वहां एक लीटर खुले दूध का दाम 58 रुपए 80 पैसे प्रति लीटर हो चुका है।

बारिश में सस्ता करने की बजाए दूध महंगा करने का कारण

बता दें कि बारिश के वक्त अमूमन दूध के दाम घटते हैं लेकिन इस बार दूध के दामों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। बारिश में दूध के दाम घटने का कारण पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध होना होता है जिससे कि दूध उत्पादन की लागत घट जाती है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। पशुपालकों और किसानों का कहना है पशु आहार काफी महंगा हो चुका है जिसके कारण दूध के दामों में बढ़ोत्तरी करनी ही पड़ेगी। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अमूल और सांची के दूध के दामों में इजाफा करने के कारण भी पशुपालक और किसान दूध के दामों में बढ़ोत्तरी करने के मूड में हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।