इन्दौर। खजराना गणेश मंदिर परिसर में सूठीबाई दौलतराम छाबछरिया ट्रस्ट की ओर से भक्त निवास एवं प्रवचन सभागृह के निर्माण हेतु भूमि पूजन गुरुवार 2 जून को सुबह 11 बजे सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, कलेक्टर मनीष सिंह एवं नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के आतिथ्य में होगा। ट्रस्ट के प्रमुख बालकृष्ण छाबछरिया ‘बल्लू भैया’ ने बताया कि भक्त निवास का निर्माण मातुश्री सूठीबाई छाबछरिया की स्मृति में 20 हजार वर्गफुट में बनेगा, जहां 150 लोगों के ठहरने हेतु कमरे, हॉल एवं डायनिंग हॉल तथा रिसेप्शन आदि का निर्माण कार्य होगा। भक्त निवास सात मंजिला होगा। इसी तरह प्रवचन हॉल का निर्माण पिताश्री दौलतराम छाबछरिया की पावन स्मृति में 16 हजार वर्गफीट में बनेगा। इन दोनों निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को होगा। इस अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवी, उद्योगपति एवं धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
खजराना गणेश मंदिर परिसर में भक्त निवास एवं प्रवचन हॉल के लिए भूमिपूजन कल
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


