भोपाल : हाईप्रोफाइल लड़कियों की भीषण लड़ाई का वीडियो वायरल, पब में बॉयफ्रेंड के लिए हुआ झगड़ा, जमकर गालियाँ-लात-घूंसे चले

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पब के बाहर हाईप्रोफाइल लड़कियों के बीच भीषण लड़ाई हुई है। बीच सड़क पर लड़कियां एक-दूसरे को बाल खींचकर पीट रही हैं। यह पूरा वीडियो भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित एक पब के सामने का है। लड़कियां के बीच कथित रूप से पब के अंदर बॉयफ्रेंड को लेकर झगड़ा हुआ था। पब के अंदर लड़कियों ने भी शराब भी थी। वहां से बाहर निकलने के बाद भी सभी झगड़ने लगीं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन लड़कियों को पकड़कर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि पुलिस की सख्ती के बाद लड़कियां थाने में गिड़गिड़ाने लगीं। इसके बाद समझाइश देकर पुलिस की तरफ से सभी लड़कियों को छोड़ दिया गया है। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि लड़कियां एक दूसरे को बाल खींच कर मार रही हैं। साथ ही लात-घूंसे से वार कर रही हैं। इस दौरान लड़कियां भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रही थीं।

भोपाल पुलिस ने इन लड़कियों का मेडिकल भी कराया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो होशंगाबाद रोड का है। यहां सड़क किनारे स्थित एक पब पर आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं। पुलिस ने शराब के नशे में धुत हाईप्रोफाइल लोगों के सामने लाचार नजर आती हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इसके बाद घटना की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने हंगामा कर रहीं लड़कियों के घरवालों को भी इसके बारे में जानकारी दी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।