आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई :  अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लाहान किया गया नष्ट

इंदौर.  इंदौर में त्रि-स्तरीय एवं नगरीय निर्वाचन को देखते हुये मदिरा के अवैध  विक्रय, परिवहन तथा भण्डारण की रोकथाम के लिये आबकारी विभाग के अमले द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक आयुक आबकारी राजनारायण सोनी ने बताया है कि इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई और महू के  ग्राम  पथरनाला व ग्राम नेउ गुराड़िया में दबिश दी गयी। कार्यवाही में  कुल 05 जगहों पर छापें डाले गये। इस कार्रवाई में 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। एक आरोपी को  गिरफ्तार किया गया। आज की कार्यवाही में 35 लीटर हाथ भटृटी मदिरा और 550 किलो महुआ लाहान जप्त कर नष्ट किया गया। मदिरा,महुआ लाहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 92 हजार 500 रुपए है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।