यूपी चुनाव में सपा-बसपा को तगड़ा झटका, दोनों पार्टी के 10 एमएलसी थामेंगे बीजेपी का दामन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

सपा के रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन और बसपा के बृजेश कुमार सिंह सहित दस एमएलसी बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उत्तरप्रदेश चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाजनवादी पार्टी (बीएसपी) को झटका लगने जा रहा है। दोनों दलों के दस एमएलसी भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। इनमें सपा के रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन और बसपा के बृजेश कुमार सिंह सहित दस एमएलसी बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले परिषद सदस्यों में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी हैं।
बीजेपी की ज्वॉइनिंग कमेटी ने लिया फैसला
दरअसल, बीते सोमवार को बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में ज्वॉइनिंग कमेटी की बैठक में सपा-बसपा के विधान परिषद के सदस्यों को पार्टी में शामिल कराने का फैसला लिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज्वाइनिंग कमेटी के समक्ष विधानसभा चुनाव से पहले सपा और बसपा के विधायक और एमएलसी सहित सौ बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा गया था।
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और पार्टी नेता दयाशंकर की अहम भूमिका
 
विरोधी दल सपा-बसपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका है। दरअसल दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करना बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है। ऐसे में जहां यूपी विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी को इस रणनीति से फायदा पहुंचेगा, तो विरोधी को तगड़ा झटका लगेगा।
बीजेपी में शामिल हो सकते हैं अन्य एमएलसी और विधायक
बीजेपी सपा के मौजूदा विधायकों को भी अपनी पार्टी में शामिल करने की रणनीति बना रही है। माना तो यह भी जा रहा है कि इसी महीने कुछ अन्य एमएलसी और विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा विधानसभा के लिए बूथ स्तर पर कार्य कर रही है। आगामी चुनाव के लिए घोषणा पत्र पर भी कार्य जारी है। बुधवार को घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में होगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।