झटके से ब्रेक लगाने पर एक्सीडेंट में अंदरूनी चोट से बाइक चालक की मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। अट्ठारह वर्षीय असलम शाम चार बजे अपने दोस्त अखिल और जाजू के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी आगे चलती कार ने ब्रेक लगाया तो असलम ने भी झटके से अपनी बाइक को ब्रेक लगाया और दुर्घटना के साथ मौत हो गई।
घटना की विस्तृत जानकारी अनुसार लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक सवार युवक ने आगे चल रही कार से टकराने से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए , जिससे युवक हैंडल से टकरा गया।
सीने में अंदरूनी चोट के कारण कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे युवक को मामूली चोट आई है। मृतक का नाम असलम 18 साल निवासी बजरंग नगर काकड़ है।
वह निपानिया स्थित एक बार में काम करता था। वह शाम 4 बजे दोस्त अखिल और जाजू के साथ बाइक से घर लौट रहा था , जैसे ही वे लोग देवास नाका पहुंचे आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए , तभी असलम ने भी कार को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाए , लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढलान पर उतर गई।
पीछे बैठा अखिल तो गिर गया और बेहोश हो गया, असलम भी जोर से हैंडल से टकराया और बाइक सहित गिर गया।
जाजू ने पानी का छिड़काव किया तो अखिल की आंखें खुल गई , लेकिन असलम होश में नहीं आया। तत्काल उसे पास के नजदीक अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।