कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

-यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा
-बीपीएल परिवार को आधा किलो दूध, 3 गैस सिलेंडर मुफ्त
बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र प्रजा ध्वनि जारी किया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेंगलुरु में इसे जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा किया है। साथ ही बीपीएल परिवार को रोज आधा किलो नंदिनी दूध और 3 रसोई गैस सिलेंडर युगदी, गणेश चतुर्थी और दीपावली पर मुफ्त देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घोषणापत्र को डेवलपमेंट सेंट्रिक यानी विकास पर केंद्रित बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में कर्नाटक भाजपा सरकार ने प्रदेश में जो अच्छे काम करवाए हैं, इस घोषणापत्र से उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा तय होगी।
क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड
यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है- भारत के हर नागरिक के लिए एक समान कानून, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस भी राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा- वहां, शादी, तलाक, एडॉप्शन, उत्तराधिकार, जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। कार्यक्रम में ष्टरू बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे।

पार्टी की अन्य बड़ी घोषणाएं

सभी सीनियर सिटीजन का साल में एक मास्टर हेल्थ चेकअप मुफ्त।
सभी गरीबों को आधा लीटर नंदिनी दूध और 5 किलो अनाज प्रतिदिन मुफ्त।
अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान।
टूरिज्म सर्किट विकसित करने के लिए 1500 करोड़ का फंड लाने का वादा।
किसानों के लिए 30 हजार करोड़ का फंड
इसके अलावा पार्टी ने किसानों के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में माइक्रो कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं, कृषि प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने और कृषि उपज समितियों के आधुनिकीकरण के लिए 30 हजार करोड़ रुपए के फंड का वादा किया है।
एनआरसी लागू करने का वादा
पार्टी ने अवैध अप्रवासियों को नागरिकता और एनआरसी लागू करने का वादा किया है। एनआरसी की शुरुआत 2013 में सुप्रीम कोर्ट की देख-रेख में असम में हुई थी। फिलहाल यह असम के अलावा किसी अन्य राज्य में लागू नहीं है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।