Indore News – शहर में अंधा कत्ल: हत्या कर बोरे में बाँधकर फेंका शव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
Crime News in Indore। एरोड्रम थाना क्षेत्र में स्कीम 155 में अंधे कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद हमलावर ने लाश को बोरे में बंद कर फेंक दिया। सुबह कचरा उठाने पहुंचे निगमकर्मी ने बोरे में लाश देख पुलिस को सूचना दी थी। शाम होने तक पुलिस शव की पहचान नहीं कर सकी। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कई बिंदु पर जांच शुरू की है।
टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक आईडीए मल्टी के पास स्कीम 155 में सुबह करीब 7.30 बजे निगमकर्मी कचरा उठाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खाली प्लॉट में कचरे के साथ बोरी पड़ी देखी। उक्त बोरी को उठाते वक्त निगमकर्मी के हाथ लाल हो गए। बोरी भारी थी और उसका मुहाना रस्सी से बंधा था।
संदेह के चलते कर्मचारी ने दरोगा को फोन कर बुलाया। दरोगा ने बोरी खोली तो उसमें हाथ-पैर बंधी अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। निगम कर्मचारी से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल की एफएसएल जांच हुई। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मरने वाले की उम्र 45 वर्ष है। उसके गले पर चोट के निशान है।
संभवत: व्यक्ति की किसी रस्सी या अन्य वस्तु से गला घोंटकर हत्या की गई है। हाथ-पैर चुनरी से बंधे है। वहीं सिर पर अंदरूनी चोट का अंदेशा है। जिस बोरे में लाश मिली उसमें कपड़े के कतरन भी मिली। घटनास्थल के समीप नंदबाग आता है। पास में आईडीए मल्टी भी है। संभवत: हमलावर ने हत्या के बाद शव को रात में खाली प्लॉट में ठिकाने लगाया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं है।
सभी थाने में गुम इंसान की सूचना के संबंध में जानकारी निकाली है। लेकिन अब तक शव की पहचान नहीं हुई। जांच के दौरान बोरे और उसके आसपास कपड़े की कतरन मिली है। नंदबाग क्षेत्र में कई जगहों पर कपड़े सिलाई कार्य होता है। संदेह है कि ऐसी किसी जगह हत्या हुई है जहां पर कपड़ा सिलाई का कार्य होता हो। इस संबंध में जांच जारी है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए शव को बरामद किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।