Bollywood News – Neena Gupta ने कास्टिंग काउच पर किया बड़ा खुलासा, साथ ही यंग एक्ट्रेस को दी कीमती सलाह !

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हाल ही में एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने कास्टिंग काउच पर खुलकर अपनी बात रखी है और यंग एक्ट्रेसेस के लिए एक कीमती सलाह भी दी है.

Bollywood News:  ‘कास्टिंग काउच’ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक ऐसा सच है जिसके बारे में जब भी बात होती है तो दूर तलक जाती है. आपको बता दें कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस, यहां तक की एक्टर भी कास्टिंग काउच का शिकार होने की शिकायत कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दबे सुर में हमेशा ही इंडस्ट्री से जुड़े लोग कास्टिंग काउच के बारे में बात करते हैं लेकिन खुलकर कभी कोई कुछ भी नहीं कहता है. हाल ही में एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने कास्टिंग काउच पर खुलकर अपनी बात रखी है और यंग एक्ट्रेसेस के लिए एक कीमती सलाह भी दी है.

नीना के अनुसार करियर के शुरुआती दिनों में वो भी कास्टिंग काउच का शिकार होते-होते बचीं थीं. नीना कहती हैं, ‘सबकी लाइफ की जर्नी एकदम अलग-अलग होती है. ऐसे में किसी एक की देखा-देखी कभी कोई कदम नहीं उठाना चाहिए क्योंकि ऐसा करना किसी गलती से कम नहीं होगा’. नीना इंटरव्यू के दौरान मजाक-मज़ाक में हंसते हुए कहती हैं, ‘कौन एक 60 साल की महिला को कास्टिंग काउच के लिए बुलाना चाहेगा’. नीना आगे यंग एक्ट्रेस के लिए कहती हैं, ‘हर यंग लड़की को सिर्फ हार्ड वर्क और काम पर फोकस करना चाहिए. यह दो सबसे महत्वपूर्ण बातें हैं. यदि आप ऐसा करते हैं तो बाकी सभी चीजें अपने आप अपनी जगह पर फॉल होना शुरू हो जाती हैं’.

आपको बता दें कि नीना हाल के दिनों में कई बेहतरीन फिल्मों जैसे बधाई हो, शुभ मंगल सावधान और वेबसीरीज पंचायत आदि में नज़र आ चुकी हैं. आपको बता दें कि नीना ‘डायल 100’ नाम की एक वेबसीरीज में नज़र आई हैं. इस थ्रिलर वेबसीरीज में एक्ट्रेस के साथ मनोज बाजपाई भी मुख्य भूमिका में हैं. यह वेबसीरीज जी5 पर प्रसारित हो रही है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।