मध्य प्रदेश में अंग्रेजों के समय का सुखतवा पुल ढह गया, भोपाल से नागपुर का नेशनल हाइवे बंद हुआ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश से गुजरने वाले भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर आज बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 138 पहियों वाला ट्राला सुखतवा पुल से गुजर रहा था और उसका वजन पुल सहन नहीं कर पाया।
अचानक पुल ढह गया और ट्राला वहीं लटक गया। इससे भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे का यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर नर्मदापुरम जिले के पास सुखतवा नदी पर एक पुल है जो अंग्रेजों के जमाने का है। इस पुल का नेशनल हाइवे पर कोई विकल्प नहीं है।

आज दोपहर में हैदराबाद से एक ट्राला बैतूल से होते हुए इटारसी जा रहा था। सुखतवा पुल पर यह ट्राला जैसे ही पहुंचा तो उसके वजन से पुल ढह गया।

ट्राला पर रखी पावर ग्रिड पुल के नीचे गिर गई लेकिन ट्राला पुल गिरने से लटक गया। पुल पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ट्राला हैदराबाद से 6 मार्च को निकला था

बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त 138 पहियों वाला ट्राला हैदराबाद से 6 मार्च को निकला था और इटारसी पहुंचना था।

नेशनल हाइवे से वह बैतूल होते हुए इटारसी जा रहा था। मगर 17 फीट ऊंचे और 20 फीट चौड़ी पावर ग्रिड को लेकर वह जैसे ही पुल पर पहुंचा तो दुर्घटना का शिकार हो गया।

पावर ग्रिड का वजह करीब सवा सौ किलोग्राम बताया जा रहा है। दुर्घटना में ट्राला चालक सहित चार लोग घायल हो गए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।