इंदौर से खंडवा जा रही बस भैरव घाट पर पलटी दो की मौत 38 घायल, यात्रियों का आरोप ड्राइवरों ने पी रखी थी शराब

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore News in Hindi. इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 38 यात्री घायल हैं। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। भैरव घाट पर अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

बस में करीब 40 लोग सवार थे। सिमरौल भैरव घाट से उतरते समय बस का ब्रेक फेल हो गया। इससे वह नाले में पलट गई। राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। दो महिलाएं सावित्रीबाई और सविता की हादसे में जान चली गई। दोनों खंडवा की रहने वाली बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही सिमरौल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। दोनों महिलाओं का शव एमवाय अस्पताल इंदौर में हैं। हादसे के बाद ग्रामीण डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी, ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे और इंदौर एडीएम मौके पर पहुंचे।

हम दौड़कर पहुंचे तो महिलाएं-बच्चे रो रहे थे
घटनास्थल के पास ही शारदा ढाबा है। यहां मौजूद संतोष जायसवाल ने बताया कि अचानक जोरदार आने के बाद चीख-पुकार मच गई। ढाबे पर काम करने वाले और खाना खाने वाले लोग तुरंत घटनास्थल के पास भागे। जब हम वहां पहुंचे तो महिलाएं और बच्चे रो रहे थे। कई लोग बस में फंसे थे। हमने घायलों को निकाला। कुछ महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस जायसवाल ट्रैवल्स की है।

यात्री बोले-बस का शॉफ्ट टूट गया, ड्राइवरों ने पी रखी थी शराब
बस में सवार यात्री सुनील मालाकार ने बताया कि बस जब सिमरोल भैरव घाट पर पहुंची तो उसका शॉफ्ट टूट गया। हमने ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी। मैं और मेरे साथी राकेश मालाकार बस से कूद गए। दो ड्राइवर थे वे भी नीचे कूद गए। गाड़ी पलटने से यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बस में बच्चे भी सवार थे।

हम दोनों घायलों को निकालकर ऊपर लेकर आए। इसमें 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। राकेश मालाकार ने बताया कि मैं इंदौर के सरवटे बस स्टैंड से दोपहर 12.30 बजे खंडवा जाने के लिए बस में सवार हुआ था। बस के दोनों ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। ओवरटेक करने के दौरान बस का शॉफ्ट टूट गया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।