इंदौर न्यूज़. इंदौर शहर में बीआरटीएस पर अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा संचालित लोक परिवहन की बसों के संबंध में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने एक आदेश जारी कर बसों को सुबह साढ़े 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक चलाने की अनुमति प्रदान की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा इंदौर कर्फ्यू/लॉकडाउन प्रभावशील किया गया था। समय-समय पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में लिए गए निर्णयों के तारतम्य में शहर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के संबंध में निर्णय लिये जा रहे है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में लिए गए निर्णयों के तारतम्य में शहर में विभिन्न गतिविधियों को खोला जा रहा है। राज्य शासन के गृह विभाग के निर्देशानुसार लिए गए निर्णय के क्रम में कलेक्टर मनीष सिंह ने लोक परिवहन संचालन के संबंध में उक्त आदेश जारी किये है। जारी आदेश के अनुसार इंदौर शहर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा बी. आर.टी.एस. पर संचालित लोक परिवहन की बसों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रात: 06:30 बजे से रात्री 12.00 बजे तक दी गई है। बी.आर.टी.एस. पर संचालित बसों में यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा तथा इसी प्रकार इन बसों के ड्राइवर एवं अन्य सहयोगी स्टाफ को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। निर्देश दिये गये है कि बी. आर. टी. एस. के समस्त टिकट काउंटर को नियमित रूप से सेनेटाइज किया जाए तथा काउंटर संचालक एवं उनके स्टाफ को मास्क की अनिवार्यता रहेगी। बी.आर.टी.एस. की प्रत्येक बस एक यात्रा पूर्ण करने के उपरान्त सेनेटाइज की जायेगी। बगैर सेनेटाइज किए बस का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
शहर में प्रातः साढ़े छ बजे से आधी रात तक चलेंगी बसें
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


