Chewing Gum Benifits | च्युइंग गम चबाने के फायदे, डबल चिन और मोटापा होता है कम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

च्यूइंग गम खाने की आदत कुछ लोगों को बहुत ही ज्यादा होती है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की आपकी यह आदत आपको सेहतमंद भी बना सकती है। वजन कम करने के साथ ही यह मुंह का काफी अच्छा एक्सरसाइज है। च्यूइंग गम ना केवल एक माउथ-फ्रेशनर के रूप में कार्य करता है, बल्कि इसे चबाने से सेहत को कई लाभ भी होते हैं।

लेकिन इसका सेवन करने के लिए कुछ सावधानियां भी बरतने की आवश्यतकता होती है। चलिए जानते हैं च्यूइंग गम (Chewing Gum Benefits ) चबाने के फायदे वजन होगा कम च्यूइंग गम का सेवन करने से आप अपना वजन भी घटा सकते हैं। इसका सेवन करने से आपकी भूख शांत रहती है और आप कम मात्रा में कैलोरी लेते हैं। दिन में कम से कम एक बार च्यूइंग गम का सेवन जरूर करें, इससे मीठा खाने की तीव्र इच्छा भी कमजोर होती है। कम कैलोरी वाला च्यूइंग गम फैट फ्री होता है, इससे फैट बर्न होता है। इसका सेवन करने से जबड़े की मांसपेशियों पर असर पड़ता है। दिनभर में च्यूइंग गम का सेवन करने से 11 कैलोरी प्रति घंटे कम होती है। तनाव होता है दूर तनाव और चिंता को दूर करने में च्यूइंग गम मदद करता है। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन बच्चों ने एग्जाम के दौरान च्यूइंग गम चबाया, वे अधिक सजग होकर एग्जाम देते हैं। च्यूइंग गम ना सिर्फ तनाव को दूर करने में मददगार है, बल्कि इसके सेवन से चिड़चिड़ापन भी महसूस नहीं होता है। पाचन शक्ति के लिए फायदेमंद आंत की गतिशीलता को सुधारने में च्यूइंग गम हमारी मदद करता है। जब आप च्युइंगम को चबाते हैं, तो मुंह में ज्यादा स्लाइवा बनता है, जो डाइजेस्टिव एसिड को पेट से मुंह तक आने से रोकता है। इसलिए पेट में भोजन आराम से पच जाता है। खाना सही से पचने के कारण पाचन शक्ति में सुधार होता है। मुंह की बीमारियों से बचाव च्यूइंग गम चबाने से मुंह में अधिक स्लाइवा बनता है। अधिक स्लाइवा से मुंह में होने वाली बीमारियां जैसे-दांत की सड़न, कैविटी इत्यादि दूर होती है। हां, लेकिन आप यह सोच रहे हैं कि किसी भी च्यूइंग गम को खा सकते हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। दांत न सड़ें, इसे रोकने के लिए शुगर फ्री च्यूइंग गम का ही सेवन करें। कृत्रिम मिठास वाले च्यूइंग गम का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है, साथ ही दांत भी खराब हो सकते हैं। डबल चिन करे दूर आपके गर्दन के आस-पास मोटापा अधिक दिखाई देता है, तो आज से ही च्यूइंग गम चबाना शुरू कर दें। डबल चिन के लिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। च्यूइंग गम चबाने से दांतों का पीलापन दूर होता है, साथ ही दांत भी साफ हो जाता है। अगर आपके सांस में बदबू आती है, तो च्यूइंग गम चबाने से आपकी समस्या ठीक हो सकती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
549 Comments