इंदौर के सी-21 मॉल की दूसरी मंजिल से कूदे चोइथराम के रिटायर्ड डॉक्टर, सिर में गंभीर चोट से मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News in Hindi। इंदौर के चोइथराम अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर द्वारा सी-21 मॉल के दूसरे फ्लोर से कूदकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। 75 वर्षीय डॉ. मनमोहन सोनी सुबह 11 बजे बगैर खाना खाएं ड्राइवर के साथ घर से निकले थे। ड्राइवर को मॉल के बाहर खड़ा कर डॉक्टर सोनी शॉपिंग करने का कहकर मॉल के अंदर चले गए।
तीन घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर खड़ा रहा। इस दौरान ड्राइवर ने कॉल किया तो बोले आ रहा हूं। बाद में अंदर गया तो पता चला कि डॉ. सोनी दूसरी मंजिल से कूद गए। ड्राइवर को मौके से एक जूता ही मिला, इसके बाद ड्राइवर भी डीएनएस अस्पताल पहुंच गया।
रीढ़ की हड्डी की बीमारी से परेशान थे
घटना की जानकारी के बाद परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। डॉ. सोनी की एक बेटी है, जो मुंबई में रहती है। घटना की जानकारी के बाद बेटी परिवार सहित इंदौर के लिए रवाना हो गई है। डॉ. मनमोहन सोनी रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित थे इलाज के लिए गुरुवार को मुंबई जाने वाले थे। दो दिन पहले ही उनकी एमआरआई की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया है।

कई घंटों तक मॉल में घूमते रहे फिर कूद गए

जिन हालातों में खुदकुशी की गई है उससे प्रतीत होता है कि वे सुबह घर से इसी मंशा से निकले थे। कई घंटों तक वे मॉल में घूमते रहे और बाद में दूसरी मंजिल से कूद गए। सिर के बल गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थी। अस्पताल आने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।