कांग्रेस ने मंदिर शिलान्यास का अप्रत्यक्ष विरोध किया, इसीलिए काले कपड़े पहने -अमित शाह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और समथकों ने काले कपड़े पहने। राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को दिनभर हिरासत में रखा गया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस को जमकर घेरा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विरोध के लिए इस दिन को चुना और काले कपड़े पहने, क्योंकि वे अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को और बढ़ावा देने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं। इसी दिन पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि की नींव रखी थी।
हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार करार दिया है।नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जिम्मेदारी समझनी चाहिए और कानून के अनुसार सहयोग करना चाहिए। शिकायत के आधार पर मामला चल रहा है। जहां तक ईडी का सवाल है, देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का सभी को सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पार्टी होने के नाते कानून का सहयोग देना चाहिए। वो (कांग्रेस) रोज प्रदर्शन करते हैं। मेरा मानना है कि कांग्रेस ने आज के विरोध प्रदर्शन से तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ाया है। आज ED ने आज किसी को तलब नहीं किया लेकिन फिर भी उन्होंने प्रदर्शन किया।

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन पर शाह ने कहा कि कांग्रेस ने आज के दिन काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि आज ही के दिन PM ने राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया था। कांग्रेस आज प्रदर्शन कर संदेश देना चाहते हैं कि वो राम जन्मभूमि के शिलान्यास का विरोध करते हैं और तुष्टीकरण की नीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

योगी बोले- यह रामभक्तों का अपमान
इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अभी तक कांग्रेस सामान्य पोशाक में विरोध प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन आज उन्होंने काले कपड़े पहनकर विरोध किया। यह रामभक्तों का अपमान है। उन्होंने इस दिन को आज के अयोध्या दिवस के रूप में चुना जो राम जन्मभूमि के निर्माण की शुरुआत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऐसे कृत्यों ने भारत की आस्था का अपमान किया है। कांग्रेस के रवैये ने भारत के लोकतंत्र और न्यायपालिका का अपमान करने के साथ-साथ अयोध्या दिवस का अपमान किया है। हम पार्टी के ऐसे कृत्यों की निंदा करते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।