निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की गाइड लाइन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

* कांग्रेस जल्द करेगी निगम स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति
* प्रभारी और सहप्रभारी मिलकर प्रत्याशी चयन समिति का गठन करेंगे

भाजपा से एक कदम आगे निकलकर कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने निकाय और पंचायत चुनाव के लिए अपनी गाइड लाइन जारी कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कल भोपाल में इसकी घोषणा की।
गाइडलाइन के तहत सबसे पहले निगम स्तर पर प्रभारियों और सहप्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। ये दोनों मिलकर प्रत्याशी चयन समिति का गठन करेंगे और उसके अनुमोदन के लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन को भेजेंगे।

नगरीय और पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल दावा कर रहे हैं कि ओबीसी वर्ग को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिए जाएंगे। कांग्रेस ने भी 27 प्रतिशत से ज्यादा टिकट देने की घोषणा कर दी है तो भाजपा ने 30 प्रतिशत टिकट ओबीसी वर्ग को देने का ऐलान किया है।
भाजपा अभी चुनावी तैयारियों की बैठक में व्यस्त है तो कांग्रेस ने बैठक कर एक कदम आगे बढ़ा दिया है और एक निर्देशिका जारी की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्थानीय तौर पर ही उम्मीदवारों का चयन करने की घोषणा की है।

यह है पार्टी का फार्मूला

50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण के हिसाब से उनके चयन में लगनशील, सक्रिय एवं उस में लोकप्रिय सक्रिय प्रत्याशी को टिकिट देने पर विचार किया जाए। नगर पालिक निगमों/नगर पालिका/ नगर परिषद में 27 प्रतिशत ओबीसी नागरिकों को टिकट दिया जाना है।
अत: उस स्थानीय संस्था को कुल सीटों का 27 प्रतिशत ओबीसी प्रत्याशियों के नाम तय किये जाना चाहिए। गठित समितियां पार्षद प्रत्याशी के आवेदन प्राप्त कर अपने सदस्यों से गोपनीय सर्वे कराकर पार्षद प्रत्याशी के संबंध में विचार विमर्श कर निर्णय लेगी।
जिला कमेटी या सबंधी सभी समितियों सर्वानुमति से एक-एक प्रत्याशी का नाम तय कर सूची अनुमोदन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएं।
यह होंगे कमेटी में सदस्य
नगर पालिक निगम में प्रत्याशी चयन समिति में समिति के अध्यक्ष शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे। वहीं सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी 2019, जिले के विधायक एवं 2018 के प्रत्याशी, नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष, मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी समिति के सदस्य होंगे।
इसी प्रकार नगर पालिका एवं नगर परिषद के प्रत्याशी चयन के लिए वहीं सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी 2019, जिले के विधायक एवं 2018 के प्रत्याशी, अध्यक्ष नगर पालिका/ नगर परिषद, क्षेत्र के सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तथा क्षेत्र के मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी समिति के सदस्य होंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।