कांग्रेस विधायक को मिली धमकी, कहा- एक करोड़ दो वरना बेटे की कर देंगे हत्या

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 उदयपुरा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र सिंह पटेल को धमकी मिली है, देवेंद्र पटेल को बरेली स्थित निवास पर एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें लिखा है कि, ‘मैं शंकर बिहारी, मुंबई में बहुत कांड किये हैं। अगर तुमने एक करोड़ नहीं दिए तो तेरे बेटे को जान से मार दूंगा.’ विधायक के घर में टेबल पर यह पत्र रखा मिला है। पत्र मिलने के बाद से पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है कि आखिर ये पत्र किसने यहां रखा है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

अज्ञात व्यक्ति की जानकारी देने पर 5 हजार रुपये का इनाम

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की जानकारी देने वाले को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। लेकिन उदयपुरा विधायक सहित पूर्व कांग्रेस विधायक भगवान सिंह और स्कूल संचालक को भी धमकी भरा पत्र मिला है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पत्र धोड़ने वाले की तलाश भी शुरू कर दी है।

CCTV में विधायक के घर दिखा अज्ञात युवक

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में एक युवक विधायक के घर पर पत्र रखते हुए देखा गया है। पत्र रखने के बाद युवक फरार हो गया है।

29 जनवरी को छोड़ा था पत्र

SDOP अशोक घनघोरिया ने बताया कि उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल के बरेली निवास पर 29 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति बन्द लिफाफे में एक धमकी वाला पत्र छोड़कर गया था। पत्र में बताए गए स्थान पर एक करोड़ रुपए न गाड़ने पर विधायक के पुत्र नरेंद्र पटेल को जान से मारने की धमकी की बात लिखी हुई है। यह पत्र 29 जनवरी को विधायक के निवास स्थान पर छोड़ा गया था जिसका खुलासा 14 फरवरी को हुआ। इस दौरान विधायक पटेल नर्मदा परिक्रमा पर थे, उनके आने के बाद ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। धमकी भरे पत्र को लेकर विधायक के स्टॉफ कर्मचारी विकास दुबे की फरियाद पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 385 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
10 Comments