Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को बताया ‘रावण’

अहमदाबाद| कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी करने से गुजरात चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है| अहमदाबाद के दाणीलीमडा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने पीएम मोदी की रावण के साथ तुलना की|
उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर काम मिला है वह उन्हें करना चाहिए| उसकी जगह पीएम मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं| पीएम मोदी का चेहरा देखकर जनता सभी चुनावों में भाजपा को वोट क्यों दे? क्या आपके भी रावण की भांति 100 सिर हैं|
नगर निगम हो विधानसभा हो या लोकसभा हो सभी चुनावों में जनता मोदी का चेहरा देखकर ही भाजपा को वोट देती है| उन्होंने कहा कि अगर गुजरात की जनता ने भाजपा को जिताने का तय कर लिया होता तो पीएम मोदी को गुजरात आना नहीं पड़ता|
दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा ने पत्रकार परिषद में कहा कि मोदी और भाजपा के नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करते हैं| आए दिन पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी करते हैं| हमारी नेता को सुपर्णखा कहते हैं और हम बर्दाश्त करते हैं इसका मतलब यह नहीं कि हम जवाब देना नहीं जानते|
आप अगर कीचड़ उछालोगे तो जवाब तो मिलेगा ही| वहीं कांग्रेस नेता डॉ. अमित नायक ने कहा कि लोकतंत्र का जतन कांग्रेस सरकार ने किया है| भूतकाल में नरेन्द्र मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा कहते थे| सोनिया गांधी को गूंगी गुडिया और इटालियन मां कहकर उनका अपमान करते थे|
Spread the love
More from National NewsMore posts in National News »