Cricket News – IPL 2022 को लेकर दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट का दावा, MS धोनी सिर्फ एक और सीजन खेलेंगे, तैयार करेंगे खिलाड़ियों की फौज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए फ्रेंचाइजियों के पास अब केवल एक ही दिन का समय बचा है। बीसीसीआई नियम के अनुसार हर टीम ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अगले तीन सीजन के लिए रिटेन करने का प्लान है। लेकिन दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले का मानना है कि धोनी सिर्फ एक और सीजन खेलेंगे और फिर उसके बाद वह भविष्य के लिए एक टीम को बनाएंगे। सीएसके धोनी के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन कर सकती है। धोनी ने हाल में कहा था कि उनका आखिरी टी20 मैच चेन्नई में होगा।

मशहूर कमेंटेटर का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को एक नई भूमिका के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सीएसके को एक परिवार जैसी फ्रेंचाइजी करार दिया और उनका मानना है कि एमएस धोनी एक और साल तक बने रहेंगे, जिससे टीम की संस्कृति को नई टीम के साथ ढालने में मदद मिलेगी। धोनी के शांत स्वभाव से कई नए सदस्यों को आईपीएल 2022 की नीलामी के बाद टीम के साथ बसने में मदद मिलेगी। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बना चुके हैं।

आईपीएल 2022 के रिटेंशन नियमों के अनुसार, पहले रिटेंशन पिक को 16 करोड़ रुपये मिलते हैं, लेकिन धोनी इसके खिलाफ होंगे, ताकि सीएसके को अपने फंड को बेहतर तरीके से आवंटित करने में मदद मिल सके। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले ड्वेन ब्रावो को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। सीएसके टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली से भी संपर्क में है। अगर मोईन अली टीम से दोबारा नहीं जुड़ पाते हैं तो सीएसके के पास चौथे रिटेन खिलाड़ी के रूप में धीमी गति के तेज गेंदबाज सैम करन का विकल्प है। सीएसके सुरेश रैना को रिटेन करने के मूड में नहीं है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।